Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:02 am

Thursday, July 9, 2026, 7:02 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

बीकानेर:- श्री करणी इंद्र बाईसा मंदिर स्थापना दिवस मनाया, चिरजां गुणगान व कन्या पूजन के हुए आयोजन

 

बीकानेर/मुकुंद व्यास। गंगाशहर में चौपड़ाबाड़ी स्थित श्री करणी इंद्र बाईसा के मंदिर स्थापना के छह वर्ष पूर्ण होने पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। आयोजन समिति से जुड़े ओमप्रकाश ओझा ने बताया कि पाटोत्सव से एक दिन पूर्व रात्रि में चिरजां गुणगान राजू सोनी, जयश्री शर्मा, राजश्री शर्मा, पदमश्री शर्मा, शांता शर्मा, राधेश्याम सोनी, घनश्याम सोनी, वासुदेव ओझा, राधेश्याम सारस्वा, हितेश शर्मा द्वारा किया गया। आयोजन समिति के सूरज सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पुजारी अरविन्द सेवग द्वारा श्री करणी इंद्र बाईसा का विशेष शृंगार एवं पूजन किया गया। बुधवार को मुख्य कार्यक्रम कन्या पूजन में आसपास क्षेत्र की लगभग 300 से अधिक कन्याओं का पूजन कर भोजन-प्रसादी की गई। आयोजन में भंवरलाल जस्सू, दुर्गाप्रसाद सारस्वत, संदीप सेवग, मनीष ओझा, इंद्रचंद सोनी, बबलू सोनी, नवरतन कुमावत, इंद्रचंद ओझा, सुखाराम खुडिय़ा, मदन नाई की सहभागिता रही।

Mukund
Author: Mukund