—पिंक फेस्ट लिटरेचर फेस्टिवल आयोजित
राखी पुरोहित. जयपुर
जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय पिंक फेस्ट के समापन पर आयोजित मुशायरे में शाइरों ने खूबसूरत कलाम पेश कर रंग जमाया। अध्यक्षता मशहूर शाइर लोकेश कुमार साहिल ने की। उन्होंने तरन्नुम में कलाम पेश किया। सहर नसीराबादी मुशायरे के सह-अध्यक्ष थे।
मुशायरे में एम आई ज़ाहिर (जोधपुर), शाइस्ता मेहजबीं, अय्यूब बिस्मिल, बकुल देव, श्रुति छाया,दीपक कामिल (चूरू), पवन शर्मा भादरा, रवींद्र गुरगुल, मोनिका शर्मा, राहुल शर्मा राज (धौलपुर), अशोक मुखर्जी, सुषमा गुप्ता (श्रीगंगानगर) व अरविंद शर्मा ने खूबसूरत कलाम पेश किया। अंत में आयोजक माया मृग ने शुक्रिया अदा किया। संचालन शाइस्ता मेहजबीं ने किया। मुशायरे में शाइरों को खूब दाद मिली। लिटरेचर फेस्टिवल 6 से 8 फरवरी तक आयोजित किया गया, जिसमें हिंदी, उर्दू, राजस्थानी साहित्य व पत्रकारिता के सत्र हुए।








