Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:16 am

Sunday, August 23, 2026, 9:16 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

युवा वैज्ञानिक नतांश माथुर का हुआ सम्मान

राखी पुरोहित. जोधपुर 

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सत्संग मण्डली द्वारा मानसरोवर निवासी युवा वैज्ञानिक नतांश माथुर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। माथुर ने आई.आई.टी. रुड़की से कम्प्यूटर साइंस में बी.टेक., यूनिवर्सिटी ऑफ पेरिस से मास्टर्स तथा ‘क्वांटम न्यूरल नेटवर्क्स’ विषय में पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त की है।

माथुर अब तक इंग्लैंड, अमेरिका, सिंगापुर सहित लगभग 15 देशों में अपने शोध विषय पर व्याख्यान दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि स्विट्ज़रलैंड स्थित सी.ई.आर.एन. (CERN) प्रयोगशाला में भी उन्होंने अपना शोध प्रस्तुत किया है। उनका शोध क्वांटम कंप्यूटिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित है, जिससे फार्मा, फाइनेंस व मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में नई संभावनाएँ विकसित हो रही हैं।

कायस्थ समाज की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सत्संग मण्डली के सदस्य कायस्थ सरदार भवनेश माथुर, मनीष, आरएस. माथुर, राजू, इन्दर राज, बी.पी. माथुर, नवीन, नितिन एवं महेश माथुर ने नतांश माथुर की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर उनके माता-पिता श्रीमती संगीता माथुर एवं राकेश माथुर ने कहा कि नतांश की इन उपलब्धियों में उनकी मेहनत के साथ-साथ बड़ों के आशीर्वाद एवं परिवार के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस आयोजन के दौरान नतांश माथुर के दादा दादी श्रीमती प्रेमसखी एवं श्री सौभाग्य मल माथुर सहित परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे एवं सभी ने नतांश माथुर को बेहतर भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor