Explore

Search

Thursday, April 9, 2026, 2:15 pm

Thursday, April 9, 2026, 2:15 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

राजमाता कृष्णा कुमारी की 100वीं जन्म जयन्ती के अवसर पर अनेक स्थानों पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

प्रार्थना सभाऐं, भजनों की प्रस्तुति, पुष्पांजलि व पौधारोपण कर दी अनेक संस्थाओं ने श्रद्धांजलि

सुनील वर्मा. जोधपुर 

राजमाता कृष्णा कुमारी की 100वीं जन्म जयन्ती के अवसर पर मंगलवार को अनेक संस्थाओं में आयोजित कार्यक्रमों में उनका स्मरण किया व पुष्पांजलि अर्पित की गई।

राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती नीरासिंह ने बताया कि स्कूल की संस्थापिका, मार्गदर्शक, संरक्षक की जन्म जयन्ती अत्यंत श्रद्धा व गरिमा के साथ मनायी गई। समारोह में सामूहिक प्रार्थना हुई व भजनों की प्रस्तुति की गई। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि राजमाता कृष्णा कुमारी ने शिक्षा को केवल ज्ञानार्जन का माध्यम ही नहीं माना वरन् उसे जीवन निर्माण की प्रक्रिया बनाया। उनके द्वारा रोपे गये शिक्षा, संस्कार और सेवा के बीज आज एक वटवृक्ष का रूप ले चुके हैं जो पीढ़ियों को सतत् प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। इस अवसर पर डीन एकेडमिक (सीनियर) श्रीमती सीमा मल्होत्रा ने भी भावांजलि दी। विद्यालय में क्विज आयोजित की गई व शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं, छात्राऐं व स्टाफ शरीक हुए।

श्री हनवन्त एज्यूकेशनल सोसायटी द्वारा श्री हनवन्त राजपूत हॉस्टल में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में अध्यक्ष गोपाल सिंह रूदिया ने कहा कि राजमाता कृष्णा कुमारी ने विकट परिस्थितियों में धैर्य के साथ परिवार, समाज और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में सामंजस्य किया जो आज हमें प्रेरणा देता है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह खींची, सचिव रणवीर सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह लोड़ता, श्याम सिंह सजाड़ा, रविन्द्र सिंह, भंवर सिंह रावर सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य व हॉस्टल के छात्रों ने पुष्पांजलि अर्पित की व 2 मिनट का रखा ।

वीर दुर्गादास राठौड़ स्मृति समिति के सचिव भागीरथ वैष्णव ने बताया कि राजमाता कृष्णा कुमारी की 100वीं जन्म जयन्ती पर वीर दुर्गादास राठौड़ उद्यान स्थल, मसूरिया पहाड़ी पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उनकी स्मृति में डॉ. एन एन हर्ष, पण्डित विजय दत पुरोहित, लॉयन अनिल जैन, पुखराज गौड़ व सचिव भागीरथ वैष्णव द्वारा उद्यान स्थल पर 11 नीम व जामुन के पौधे लगाये गये।

चौपासनी सीनियर सैकेण्डरी विद्यालय के प्राचार्य दुर्गादास सिंह राजवी ने बताया कि विद्यालय में राजमाता कृष्णा कुमारी जी की 100वीं जन्म जयन्ती पर शिक्षकों, छात्र-छात्राओं व स्टाफ द्वारा उनकी तस्वीर के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उनका स्मरण किया। इस अवसर पर डॉ. भवानीसिंह पातावत, व्याख्याता बिशन सिंह राठौड़, उप प्राचार्य डॉ. अर्जुन सिंह राठौड़, बालिका सुशील कंवर ने श्रद्धांजलि स्वरूप विचार व्यक्त किए।

मेहरानगढ़ दुर्ग के महाराजा मानसिंह पुस्तक प्रकाश शोध केन्द्र में राजमाता कृष्णा कुमारी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मेहरानगढ़ म्युजियम ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजय सिंह शेखावत, डॉ. महेन्द्र सिंह तंवर, महेश व्यास, विनय बाबू के, विरेन्द्र सिंह, इन्द्रजीत शर्मा व हुकम सिंह ने पुष्प अर्पित किए।

मारवाड़ राजपूत सभा भवन में नॉर्दन रेलवे के प्रिंसिपल डायरेक्टर पंकज कुमार सिंह, मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा, उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह रूणकिया, महासचिव के.वी. सिंह चांदरख, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह उदावत, कल्याण सिंह राठौड़ व कार्यकारिणी के सदस्यों ने राजमाता कृष्णा कुमारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
महाराजा सरदार सिंह मेमोरियल छात्रावास एवं खेल केन्द्र, न्यू केम्पस रोड़ पर राजमाता के पुष्पांजलि कार्यक्रम में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. राजश्री राणावत, छात्रावास प्रबन्धन कमेटी के सदस्य गजेन्द्र पाल सिंह पोषाणा, प्रशासक सेवानिवृत डीआईजी (बीएसएफ) अर्जुन सिंह व छात्रावास में छात्रों ने कार्यक्रम में पुष्पांजलि अर्पित की।

ब्रिगेडियर जब्बर सिंह एज्यूकेशनल सोसायटी, बीजेएस स्कूल परिसर में सोसायटी के अध्यक्ष कर्नल राजेन्द्र सिंह जोधा, बीजेएस विद्यालय की प्राचार्या मोनिका व्यास, महाराजा हनवन्त सिंह गर्ल्स कॉलेज के निदेशक डॉ. रामसिंह मेड़तिया ने पुष्पांजलि अर्पित की।
महाराजा गज सिंह विश्राम गृह सभा भवन, राईकाबाग में कार्यकारिणी में मुख्य संरक्षक के प्रतिनिधि कल्याण सिंह राठौड़, पदम सिंह, गुलाब ने राजमाता कृष्णा कुमारी जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। महाराजा गज सिंह शिक्षण संस्थान ओसियां में वार्डन नागेश्वर सिंह व छात्रों ने प्रार्थना कर पुष्पांजलि दी।

माँ जगदम्बा युवा विकास समिति के अध्यक्ष रणजीत सिंह ज्याणी के नेतृत्व में आरटीओ ऑफिस स्थित माँ जगदम्बा मंदिर में स्वरूप सिंह शेखावत, दिनेश सिंह शेखावत, गुमान सिंह जालसू, जितेन्द्र सिंह फड़डोली, भवानी प्रताप सिंह शेखावत, वी.पी. सिंह कूड़, ईश्वर कंवर, गंगासिंह, राजेन्द्र सिंह सहित अनेक लोगों ने राजमाता के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor