Explore

Search

Friday, October 2, 2026, 10:10 am

Friday, October 2, 2026, 10:10 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

वंदे मातरम का 150 वाँ वर्ष का तृतीय सोपान तथा हर घर तिरंगा समारोह आरम्भ

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण की ओर से वंदे मातरम का 150वां वर्ष तथा हर घर तिरंगा समारोह मनाया जा रहा है वरिष्ठ वैज्ञानिक तथा नोडल अधिकारी डॉ पुष्पा कुमारी ने बताया कि 7 नवंबर 2025 से शुरू हुए इस समारोह के तृतीय सोपान का आयोजन 09 अगस्त से 17 अगस्त तक किया जा रहा है । जिसके तहत कार्यालय प्रभारी डॉ वी के रावत के निर्देशन में वंदे मातरम का गायन, पौधारोपण तथा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण कार्यालय में वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया तथा थार शोभा (खेजड़ी) के 12 पौधे कार्यालय परिसर में लगाए गए। इसके साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने घर पर तिरंगा लगाकर उसकी फोटो शेयर करने के लिए निर्देशित किया गया। आने वाले सप्ताह में सभी कर्मचारी और अधिकारी ट्रेडिशनल पोशाक पहनकर तिरंगे के साथ सेल्फी लेंगे तथा उसे अपलोड करेंगे।

इसी कड़ी में फूल बाग, मंडोर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वंदे मातरम का सामूहिक गायन, तिरंगा रैली तथा पौधारोपण का प्रोग्राम भी है। इसके साथ ही सप्ताह भर विभिन्न स्कूलों की रंगोली प्रतियोगिता तथा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। तिरंगा वनम प्लांटेशन ड्राइव के तहत शेरगढ़ वाइल्डलाइफ सेंचुरी बारां में पौधरोपण तथा वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया जायेगा। माचिया सफारी पार्क में स्वच्छता अभियान तथा वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया जायेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor