Explore

Search

Wednesday, September 9, 2026, 3:26 pm

Wednesday, September 9, 2026, 3:26 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

‘मुफ्ती ए आजम राजस्थान‘ का उर्स 4 अक्टूबर को, पोस्टर का विमोचन, देशभर से आएंगे जायरीन

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

 अल इस्हाकिया अल अस्फाकिया ट्रस्ट जोधपुर की ओर से के हर साल की तरह इस साल भी आगामी 4 अक्टूबर रविवार सुबह 9 बजे मुफ्ती ए आज़म राजस्थान का उर्स पूरी अकीदत और एहतराम के साथ चाौखा, दरगाह परिसर में मनाया जाएगा।

ट्रस्ट के चेयरमैन हाजी मोइनुद्दीन अशरफी ने बताया कि हजरत अशफाक हुसैन नईमी रहमतुल्लाह अलैहे मुफ्ती ए आजम राजस्थान के होने वाले उर्स के पोस्टर का विमोचन अतिथियों की मौजूदगी में अदबो एहतराम के साथ सम्पन्न हुआ। उर्स में मुख्य रूप से तकरीर और लंगर का आयोजन किया जाएगा।

मीडिया प्रभारी साजिद खान ने बताया कि इस मौके पर मौलाना अबू बक्र नागौर, हाफिज अल्लाह बक्स नागौर, कारी अली हसन पीपाड़, मौलाना मीर मोहम्मद पीपाड़, फजरूद्दीन छिपा, अल्लाह रखा, मोहम्मद आरिफ माड  साहब, मौलाना रजब अली, हाजी रमजान, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद साजिद, शेख सलीम, मोहम्मद मोबीन, अमीन खान, अब्दुल सत्तार, नियामत पठान, शेर मोहम्मद, मोहम्मद नियाज, अब्दुल अजीज खान, इंसाफ खान, पप्पू खान, साकिर हुसैन, आबिद हुसैन, इस्हिक मोहम्मद, साजिद खान जोधाणा, आसिफ नूरी, जुल्फिकार कादरी, मोहम्मद जाकिर, मुंशी भाई, मोहम्मद वसीम, समीर नूरी, मोहम्मद असद, मोहम्मद इरफान, हाजी इस्माइल छिपा, मौलाना इमरान, बड़ी संख्या में मुरीद, ट्रस्ट और उर्स कमेटी से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor