दिलीप कुमार पुरोहित. नई दिल्ली
स्टार्टअप इंडिया के तहत संचालित फंड ऑफ फंड्स फॉर स्टार्टअप्स (FFS) देशभर के DPIIT-मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स के लिए पूंजी उपलब्धता बढ़ाने वाली केंद्रीय योजना है। राजस्थान के स्टार्टअप भी इसके दायरे में शामिल हैं।
- कॉर्पस: ₹10,000 करोड़।
- प्रबंधन: SIDBI।
- माध्यम: SEBI-पंजीकृत AIFs के जरिए निवेश।
- नियम: AIF को FFS से मिले योगदान का कम से कम दोगुना स्टार्टअप्स में निवेश करना होता है।
- लाभ: स्टार्टअप्स को इक्विटी एवं इक्विटी-लिंक्ड निवेश के जरिए विस्तार और विकास के लिए पूंजी जुटाने का अवसर।


