दिलीप कुमार पुरोहित. नई दिल्ली
भारत सरकार की INSPIRE Internship योजना का उद्देश्य कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में शीर्ष 1% स्थान पाने वाले विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और शोध की भावना विकसित करना है। राजस्थान समेत देशभर के पात्र विद्यार्थी इसके लाभ के दायरे में आते हैं।
- लाभार्थी: कक्षा 10 बोर्ड के शीर्ष 1% विद्यार्थी।
- आयोजन: ग्रीष्म या शीतकालीन विज्ञान शिविर।
- अवसर: देश-विदेश के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों से संवाद।
- विशेष आकर्षण: नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिकों से मिलने का अवसर।
- उद्देश्य: विद्यार्थियों को विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के लिए प्रेरित करना।


