दिलीप कुमार पुरोहित. नई दिल्ली
जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (JSSK): गर्भवती महिलाओं और बीमार नवजात शिशुओं को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
योजना के प्रमुख लाभ:
- सरकारी अस्पतालों में प्रसव की सुविधा पूरी तरह मुफ्त।
- गर्भवती महिलाओं को मुफ्त दवाइयां और जांच की सुविधा।
- अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान निशुल्क भोजन।
- जरूरत पड़ने पर घर से अस्पताल और अस्पताल से घर तक मुफ्त परिवहन।
- सिजेरियन प्रसव का खर्च भी सरकार वहन करती है।
- बीमार नवजात शिशुओं को 30 दिन तक मुफ्त इलाज, दवाइयां, जांच और भोजन की सुविधा।
- उपचार के दौरान रक्त और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।