सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या भी बताई 1.54 लाख, दोबारा जांच में सामने आई मशीन की गड़बड़ी
जोधपुर। शहर के कैनन टीबी एंड चेस्ट हॉस्पिटल स्थित संक्रमण रोग संस्थान की लैब से तीन एड्स रोगियों की ब्लड रिपोर्ट में चौंकाने वाली गड़बड़ियां सामने आई हैं। दैनिक भास्कर में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, लैब की मशीन ने मरीजों का हीमोग्लोबिन स्तर 22, 40 और 41 तक बता दिया, जबकि सामान्य स्तर लगभग 17.5 तक माना जाता है। परिजनों ने संदेह होने पर दोबारा जांच करवाई तो हीमोग्लोबिन का स्तर 9 से 12 के बीच मिला।
एक अन्य मरीज की रिपोर्ट में सफेद रक्त कोशिकाओं (डब्ल्यूबीसी) की संख्या 1.54 लाख बताई गई, जबकि दोबारा जांच में यह 6.74 हजार निकली। इससे लैब की मशीनों की कार्यप्रणाली और जांच की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
लैब इंचार्ज परमेश्वर गोस्वामी ने तकनीकी खराबी के कारण रिपोर्ट गलत आने की बात स्वीकार की। कर्मचारियों को भी सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है।