Explore

Search

Sunday, October 25, 2026, 12:04 pm

Sunday, October 25, 2026, 12:04 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल करेंगे 15 अगस्त पर ध्वजारोहण

शिव वर्मा. जोधपुर
स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त का जिला स्तरीय मुख्य समारोह गुरूवार को श्री उम्मेद राजकीय स्टेडियम में आयोजित होगा। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक एवं न्याय मंत्री  जोगाराम पटेल मुख्य अतिथि होंगें। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9 बजकर 5 मिनट पर ध्वजारोहण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण करेंगे व परेड निरीक्षण के बाद मुख्य अतिथि को सभी टुकड़ियों द्वारा मार्चपास्ट  कर सलामी दी जायेगी।
परेड में यह होगी  टुकड़िया शरीक –
15 अगस्त को आयोजित समारोह में परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर निरीक्षक पुलिस साइबर पुलिस थाना आयुक्तालय जोधपुर दिनेश डांगी करेंगे। पैरेड में नौ टुकड़िया भाग लेंगी। इसमें प्रथम आरएसी की टुकड़ी की कमाण्ड संगीता सियोल, पुलिस आयुक्तालय (पुरूष) की कमाण्ड एसआई दिनेश कुमार, पुलिस आयुक्तालय (महिला) की कमाण्ड एसआई सुमन कुमारी, जेल प्रहरी टुकड़ी की कमाण्ड जेलर कविता विश्नोई, होमगार्ड (पुरूष) टुकड़ी की कमाण्ड पुष्पेन्द्र सिंह, होमगार्ड (महिला) की कमाण्ड रिंकु कंवर शेखावत, एनसीसी टुकड़ी की कमाण्ड एनसीसी 6 राज बटालियन अंडर ऑफिसर पूनम कंवर, स्काउटिंग टुकड़ी की कमाण्ड स्कॉउट लीडर राहुल चौधरी व गाइड टुकड़ी की कमाण्ड गाइड लीडर संगीता जाखड़ करेंगी।
यह रहेगा कार्यक्रम
समारोह में प्रातः 9.05 बजे ध्वजारोहण, प्रातः 9.10 बजे परेड निरीक्षण, 9.15 बजे मार्च पास्ट, 9.25 बजे महामहिम राज्यपाल का संदेश पठन, 9.40 बजे मुख्य अतिथि का उद्बोधन, 9.45 बजे प्रशंसा पत्रों का वितरण, 10.05 बजे सामूहिक व्यायाम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रातः 10.55 बजे पर राष्ट्रगान होगा।
यहां भी होगा ध्वजारोहण
15 अगस्त को प्रातः 7.30 बजे संभागीय आयुक्त आवास पर संभागीय आयुक्त श्री बीएल मेहरा द्वारा प्रातः 8 बजे जिला कलक्टर आवास पर जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल द्वज्ञरा व प्रातः 8.30 बजे जिला कलेक्टेªट में संभागीय आयुक्त श्री बीएल मेहरा द्वारा द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor