Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:10 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:10 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर से गोरखपुर के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन आज से

●डेगाना-सुजानगढ़-दिल्ली-अयोध्या के रास्ते ट्रेन करेगी 7 ट्रिप
● जोधपुर से प्रत्येक गुरुवार को होगी संचालित
● त्योहार पर यात्रियों को आवागमन में होगी सुविधा

राखी पुरोहित. जोधपुर

त्योहार पर ट्रेनों में यात्रियों के अतिरिक्त यातायात को देखते हुए रेलवे द्वारा गुरुवार से अयोध्या के रास्ते जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। ट्रेन 27 सितंबर तक आवागमन में 7 ट्रिप करेगी।

जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्री सुविधा में विस्तार करते हुए रेल प्रशासन द्वारा 15 अगस्त से ट्रेन 04829/04830,जोधपुर-गोरखपुर-गोरखपुर वीकली स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ट्रेन 04829,जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल 15 अगस्त से 26 सितंबर तक जोधपुर से प्रत्येक गुरुवार सायं 4.15 बजे प्रस्थान कर डेगाना-लाडनूं-सुजानगढ़-दिल्ली-अयोध्या के रास्ते शुक्रवार रात्रि 8.50 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी।

जबकि ट्रेन 04830,गोरखपुर-जोधपुर वीकली स्पेशल 16 अगस्त से 27 सितंबर तक गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार रात्रि 11.25 बजे प्रस्थान कर रविवार सुबह 4 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी।

ट्रेन इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि ट्रेन आवागमन में मेड़ता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चुरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

यात्री सुविधा के लिए कुल 20 डिब्बे

ट्रेन में 1 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 11 स्लीपर, 2 जनरल एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 कोच होंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor