Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 11:42 am

Thursday, July 9, 2026, 11:42 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

डीआरएम ने तिरंगा फहराया, परेड़ का निरीक्षण किया- राष्ट्र विकास में सहयोग का लिया संकल्प

जोधपुर रेल मंडल ने मनाया हर्षोल्लास से 78 वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

राखी पुरोहित. जोधपुर

उत्तर -पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल के रेलवे स्टेडियम पर आयोजित समारोह में पंकज कुमार सिंह, मंडल रेल प्रबंधक ने आज दिनांक 15.08.2024 को ध्वजारोहण किया। डीआरएम ने ध्वजारोहण किया व राष्ट्रगान के पश्चात वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त की अगुवाई में रेलवे सुरक्षा बल की परेड का निरीक्षण किया तथा रेलकर्मियों के नाम सन्देश पढ़ा।

इस अवसर पर डीआरएम ने मंडल की विभिन्न उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में समारोह में रेल कर्मचारियों, स्कूली बच्चों, छात्र-छात्राओं व स्काउट एंड गाइड की ओर से बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

डीआरएम ने रेलकर्मियों का अभिनन्दन करते हुये कहा कि हमारा राष्ट्र अमृत काल में नई ऊँचाई की ओर अग्रसर हो रहा है और यह अवसर हम सभी भारतवासियों के मन में आशा, स्फूर्ति व देशभक्ति का संचार कर रहा है। अभी आप सभी रेलकर्मियों और परिवारजनां ने हर घर तिरंगा उत्सव को बहुत ही उत्साह के साथ मनाया है साथ ही रेलकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी से कार्य कर भारतीय रेल की विकास यात्रा को नई ऊँंचाइयों की ओर ले जाने के लिए आव्हान किया। डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने जोधपुर रेल मंडल की उपलब्धियों और कार्य निष्पादन के बारे में भी बताया और रेलकर्मियों को भविष्य में और भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नीतीश शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा, मंडल कार्मिक अधिकारी/इंचार्ज डॉ.अरविंद कुमार सहित कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये मंडल कार्मिक अधिकारी अरविंद कुमार ने मंडल रेल प्रबंधक द्वारा स्वीकृत किये गये पुरस्कारों की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन डॉ निर्मला विश्नोई और राजकुमार जोशी ने किया।

रेलवे अस्पताल में किए फल वितरण

डीआरएम सिंह ने मंडल रेलवे अस्पताल में उत्तर-पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन ने कार्मिक विभाग एसबीएफ वेलफेयर द्वारा विभिन्न वार्डो में उपचार के लिए भर्ती रोगियों में फल वितरित किए और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ ए वासुदेवन ने डीआरएम का स्वागत किया। महिला कल्याण समिति की अध्यक्षा दीपशिखा सिंह, सचिव प्रियंका चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor