Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 11:34 pm

Monday, August 24, 2026, 11:34 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सम्राट अशोक उद्यान में 150 से अधिक लोक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां

राष्ट्रीय लोक नृत्य समारोह का भव्य शुभारंभ

राजस्थानी लोक कला और भांगड़ा ने बांधा समां

सांस्कृतिक विविधता और लोक रंगों से सराबोर हुआ पहला दिन

शिव वर्मा. जोधपुर 

राजस्थान संगीत नाटक अकादमी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सम्राट अशोक उद्यान स्थित ओपन एयर थिएटर में राष्ट्रीय लोक नृत्य समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। दीप प्रज्वलन कर समारोह का उद्घाटन संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने किया।

समारोह की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके उपरांत कासम खान लंगा दल ने केसरिया बालम, माने आवे हिचकी, निम्बूड़ा जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए, जिनकी धुनों पर उपस्थित जनसमुदाय झूम उठा।

पहले दिन की प्रस्तुतियों में राजस्थान के लोक कलाकारों ने समां बांध दिया। किशनगढ़ की घूमर और चरी नृत्य, कालबेलिया नृत्य, अलवर के भपंग कलाकार, बाड़मेर की लाल गैर और सफेद गैर, मशक वादन, चरकुला तथा मयूर नृत्य की मोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, पंजाब के कलाकार दल द्वारा प्रस्तुत ऊर्जामयी भांगड़ा नृत्य ने उत्सव का रंग और भी गहरा कर दिया।

आयोजकों ने बताया कि समारोह के दूसरे दिन पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर तथा उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से मंच को जीवंत करेंगे।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor