Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:10 am

Sunday, August 23, 2026, 10:10 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री भागवत शोध संस्थान वैदिक गुरुकुल आश्रम बनाड़ में तीन दिवसीय 18 कुंडीय गीता यज्ञ आज से

यज्ञ का श्री गणेश 20 वर्ष पूर्व गीता भवन जोधपुर से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए। जिसमें गीता मनीषी, गीता भास्कर श्री ब्रह्मानन्द जी महाराज के प्रवचन, विद्वत् संगोष्ठी, संत दर्शन लोगों को प्राप्त होते रहे।

राखी पुरोहित. जोधपुर

श्री भागवत शोध संस्थान वैदिक गुरुकुल आश्रम बनाड़ जोधपुर में तीन दिवसीय 18 कुंडीय गीता यज्ञ गुरुवार से शुरू होगा। विगत 20 वर्षों से प्रतिवर्ष गीता जयंती के पावन अवसर पर 18 कुण्डीय गीता यज्ञ का आयोजन संस्थान के द्वारा विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है।

इस पुनीत कार्य का हेतु भारतीय संस्कृति में यज्ञ की महिमा, यज्ञ संवर्धन, संस्कार संवर्धन एवं यज्ञ की महिमा का साक्षात अनुभव कराने के लिए सतत प्रयासरत है। इस यज्ञ का श्री गणेश 20 वर्ष पूर्व गीता भवन जोधपुर से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए। जिसमें गीता मनीषी, गीता भास्कर श्री ब्रह्मानन्द जी महाराज के प्रवचन, विद्वत् संगोष्ठी, संत दर्शन लोगों को प्राप्त होते रहे।
सम्प्रति संस्थानाध्यक्ष शिवानन्द ओझा, शिवसिंह भदौरिया, जगदीश नारायण पाण्डेय, माणकलाल गुप्ता, दिवाकर पांडेय, के के पाठक, राधेश्याम पाठक, सोनाराम विश्नोई, प्रेम सिंह सोलंकी, भवानी सिंह पडिहार, श्याम सिंह राजपुरोहित, अनिल गौड़, जगदीश उपाध्याय, चंद्रमल चौधरी एवं संस्थान सचिव लक्ष्मीकांत शास्त्री, भागवताचार्य आचार्य रामकृष्ण मिश्र द्वारा ससमय यज्ञ व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
यह यज्ञ 26 दिसंबर से प्रारंभ होकर 28 दिसंबर को पूर्णाहुति होगी। जिसमें कलश स्थापना, गणपति पूजन,आवाहन कनकधारा स्तोत्र, विष्णु सहस्रनाम, पुरुष सूक्त की आहुति प्रदान करके दोपहर 12.15 से भोजन प्रसादी प्रारंभ होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor