Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:10 am

Sunday, August 23, 2026, 10:10 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

स्व. मोहम्मद रफी के 101वें जन्मोत्सव पर संगीत संध्या में खूब जमा रंग

शिव वर्मा. जोधपुर

सुर साधना संगीत मंच की और से 24 दिसंबर 2025 बुधवार को संगीत संध्या का आयोजन स्वर्गीय मोहम्मद रफी के 101वें जन्मोत्सव पर किया गया।

संगीत संध्या में गायक कलाकार द्वारा गीतों की सुरीली प्रस्तुतियां दी गई जिसमें प्रमुख गायिका मंच संयोजक मनीषा गोयल ने चौदहवीं का चांद हो या आफताब हो, घनश्याम सांखला ने सिमटी हुई यह घड़ियां फिर से ना बिखर जाए, नरेश चोहान कैसे जीते हैं बला हमसे, ललित ने मधुबन में राधिका, आशीष ने चाहूंगा मैं तुझे सांझ, भागवत चौहान ने अजी रुठ कर अब कहां, मदन मोहन ने लिखे जो खत तुझे, रीना बिष्ट ने जवानी आई ये मस्त मस्त, मधुरमा ने खोया खोया चांद, महेंद्र जी ने जब जब बहार आई, रामेश्वर चौहान ने खिलौना जानकर तुमको, किशोर गोयल ने तेरी बिंदिया रे, कविता गोयल ने इन आंखों की मस्ती, बाबूलाल चन्दोरा और निर्मला दाधीच ने कितना प्यारा वादा, दिलीप गोयल ने खुदा भी आसमां पर, गाने सुना कर श्रोताओ को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम का संचालन मधुरमा ने किया इस कार्यक्रम में डॉ धर्मेंद्र सिंह, रामेश्वर चौहान, अशफाक भाई, शाकिर भाई, वीरेंद्र कछवाहा ने समारोह की शोभा बढ़ाई। संयोजक मनीषा गोयल का कहना है कि इस मंच उद्देश्य उभरते एवं शौकिया गायको को एक स्वतंत्र मंच प्रधान करना है यह कार्यक्रम मारवाड़ एक्सीलेंसी बरकत तुल्ला खा स्टेडियम के सामने हुआl।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor