जोधपुर में RTO, Spread Smile Society और Ultratech Cement ने अनोखे अंदाज़ में किया जागरूक
राइजिंग भास्कर. जोधपुर
सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर जोधपुर में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO), Spread Smile Society NGO एवं Ultratech Cement के संयुक्त सहयोग से एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को दंडित करने की बजाय प्रेम और सकारात्मक संदेश के साथ जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान RTO के इंस्पेक्टर व कांस्टेबल, Spread Smile Society के स्टाफ व स्वयंसेवकों तथा Ultratech Cement के कर्मचारियों ने मिलकर 100 से अधिक दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को रोका। बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट चल रहे चालकों को गुलाब भेंट किए गए, साथ ही हेलमेट-नुमा चाबी का छल्ला देकर हेलमेट पहनने का संदेश दिया गया। इसके अलावा, हेलमेट पर रेडियम स्ट्रिप लगाकर रात के समय दृश्यता और सुरक्षा के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।
RTO अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के मानवीय और सकारात्मक प्रयासों से लोग नियमों को सहज रूप से अपनाते हैं और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनते हैं। उनका कहना था कि डर के बजाय समझाइश से जागरूकता अधिक प्रभावी होती है।
Spread Smile Society NGO के अध्यक्ष आरिफ़ ख़ान ने कहा कि गुलाब, हेलमेट-नुमा चाबी का छल्ला और रेडियम के माध्यम से दिया गया संदेश सीधे लोगों के दिल तक पहुँचता है और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में सहायक सिद्ध होता है। वहीं Ultratech Cement ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अनोखी पहल को स्थानीय नागरिकों से भरपूर सराहना मिली। कई वाहन चालकों ने भविष्य में हेलमेट पहनकर, सीट बेल्ट लगाकर और सभी यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर RTO अधिकारी फिरोज़, महेंद्र सहित समस्त स्टाफ, Spread Smile Society NGO एनजीओ के अध्यक्ष आरिफ़ ख़ान, पूनमचंद, कमलेश, बासित खान, दिनेश, स्वयंसेवक टीम तथा अल्ट्राटेक कंपनी के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Author: Dilip Purohit
Group Editor









