Explore

Search

Friday, April 18, 2025, 3:12 am

Friday, April 18, 2025, 3:12 am

LATEST NEWS
Lifestyle

श्री बांके बिहारी जी की चौखट पर आकर ही धन्य हो गया मन : शेखावत

Share This Post

-केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने सपरिवार वृंदावन और बरसाना में मंदिर दर्शन किए

शिव वर्मा. मथुरा

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को वृंदावन और बरसाना में बांके बिहारी जी मंदिर व श्री राधा रानी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने कहा कि वृंदावन की महापावन भूमि में सनातन संस्कृति की अलौकिकता का साक्षात्कार कराते श्री बांके बिहारी जी की चौखट पर आकर ही मन धन्य हो गया।

शेखावत ने कहा कि निष्काम कर्मयोगी प्रभु श्रीकृष्ण के इस स्वरूप के सपरिवार दर्शन का आध्यात्मिक सुख शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता। पूज्य स्वामी हरिदास की सेवा-भक्ति से स्थापित यह मंदिर भारत की आस्था का एक विशेष केंद्र है। यहां व्यवस्था भी भक्तों की आस्था के अनुरूप है।

केंद्रीय मंत्री ने बरसाना के प्रसिद्ध श्री राधा रानी मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि बरसाने की लाडली जी के इस मंदिर का महात्म मन के मंदिर में भी बस जाता है।

केंद्रीय मंत्री शेखावत श्रीराम सेवा आश्रम केशव नगर वृंदावन में आयोजित श्री रामचरितमानस नवान्ह पारायण पाठ में श्रद्धा और भक्ति के भाव से सहभागी बने। उन्होंने श्री सिंहस्थल पीठाधीश्वर 1008 क्षमाराम महाराज की दिव्य वाणी में पावन प्रसंग सुने। उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां श्रीराम सेवा आश्रम सत्संग समिति के संत नवलराम महाराज का भी आत्मीय सानिध्य मिला।

Rising Bhaskar
Author: Rising Bhaskar


Share This Post

Leave a Comment

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]