Explore

Search

Saturday, April 19, 2025, 2:16 pm

Saturday, April 19, 2025, 2:16 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

उत्तर पश्चिम रेलवे का सतर्कता जागरूकता सप्ताह 28 अक्टूबर से

Share This Post

-सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि की थीम पर पूरे सप्ताह होंगे सतर्कता जागरूकता के आयोजन
-मुख्य सतर्कता अधिकारी ने जोधपुर में सतर्कता सेमिनार में लिया भाग

राखी पुरोहित. जोधपुर

केंद्रीय सतर्कता आयोग के आव्हान पर चलाए जा रहे सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे जोन पर 28 अक्टूबर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को जोधपुर में आयोजित सतर्कता सेमिनार में यह जानकारी देते हुए बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि की थीम पर 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक मनाए जाने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए सभी चारों रेल मंडलों में तैयारियां की गई हैं।

सतर्कता जागरूकता अभियान को गति देने के उद्देश्य से जोधपुर मंडल के दो दिवसीय दौरे के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य सतर्कता अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को जोधपुर डीआरएम ऑफिस सभाकक्ष में डीआरएम पंकज कुमार सिंह की उपस्थिति में आयोजित सतर्कता सेमिनार में सतर्कता विभाग की कार्य पद्धति और इसकी आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विभिन्न शाखा पदाधिकारियों से चर्चा में उनके कार्यक्षेत्र में आने वाली सतर्कता से जुड़ी बाधाओं के संबंध में सीधा संवाद किया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र के चहुंमुखी विकास के लिए अधिकारियों के साथ-साथ रेलकर्मचारियों को भी पूर्ण ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य का निष्पादन करना होगा। सेमिनार में डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों का ईमानदारी,कर्तव्यनिष्ठा और पूरी पारदर्शिता से कम करने का आव्हान किया ताकि लोगों में रेलवे की छवि और बेहतर बन सकें। इस दौरान शाखाधिकारियों ने स्लाइड के जरिए अपने विभागों की उपलब्धियों की जानकारी दी।

कार्यक्षेत्र में सतर्कता से जुड़ी शंकाओं का किया समाधान

इस दौरान मुख्य सतर्कता अधिकारी (स्टोर एवं यांत्रिक) मनोज कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी इलेक्ट्रिक, सिगनल व दूरसंचार) टी ए अंसारी, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (इंजीनियरिंग) सत्यनारायण यादव व मुख्य सतर्कता अधिकारी (अकाउंट्स) अरविंद कुमार ने सतर्कता विभाग की कार्य प्रणाली की जानकारी दी और शाखाधिकारियों की इस संबंध में शंकाओं का समाधान किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार ने जोधपुर मंडल पर चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा अतिथियों का स्वागत किया जबकि अंत में मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) अशोक कुमार धाकड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सेमिनार का संचालन मंडल कार्मिक अधिकारी प्रभारी अभिषेक गांधी ने किया।

अधिकारी जो थे उपस्थित

सेमिनार में मुख्य सतर्कता अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता व डीआरएम पंकज कुमार सिंह के साथ जोधपुर मंडल के मुख्य कारखाना प्रबंधक मनोज जैन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसआर बुनकर, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक विक्रम सिंह सैनी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) मनोहर सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार सिंह सहित सभी शाखाधिकारी उपस्थित थे।

Rising Bhaskar
Author: Rising Bhaskar


Share This Post

Leave a Comment

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]