Explore

Search

Sunday, October 25, 2026, 1:32 am

Sunday, October 25, 2026, 1:32 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रेलवे से जुड़ी काम की खबरें : बाड़मेर मुनाबाव मंगलवार को रद्द

रानीखेत एक्सप्रेस व जोधपुर इंदौर एक्सप्रेस का संचालन सोमवार को वाया मेड़ता-फुलेरा

राखी पुरोहित. जोधपुर

बाड़मेर से चलकर मुनाबाव जाने वाली ट्रेन मंगलवार को आवागमन में एक ट्रिप के लिए रद्द रहेगी। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि जोधपुर मंडल के बाड़मेर-मुनाबाव रेलखंड पर बाड़मेर-जसाई स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या-329 पर आरयूबी निर्माण कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण ट्रेन 04881/04882,बाड़मेर-मुनाबाव-बाड़मेर स्पेशल मंगलवार 24 दिसंबर को आवागमन में एक ट्रिप के लिए रद्द रहेगी। इसी तरह रानीखेत और इंदौर एक्सप्रेस सोमवार को वाया मेड़ता रोड चलेगी जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस और जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन सोमवार को वाया मेड़ता-फुलेरा किया जाएगा। डीआरएम पंकज कुमार सिंह के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखंड पर चंडावल-बगड़ी नगर स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या-552 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण सोमवार को ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त कार्य के कारण ट्रेन 15013,जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस जो 23 दिसंबर को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया जोधपुर-मेड़ता रोड-फुलेरा संचालित होगी तथा मेड़ता रोड एवं डेगाना रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह ट्रेन 14801/14802 जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस भी सोमवार को आवागमन में परिवर्तित मार्ग वाया जोधपुर-मेड़ता रोड-फुलेरा-अजमेर होकर संचालित की जाएगी और परिवर्तित मार्ग में वह मेड़ता रोड,डेगाना व फुलेरा रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor