Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 1:45 pm

Sunday, August 23, 2026, 1:45 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

हिंदी हमारा गर्व है, इसे संजोए रखना हमारा कर्त्तव्य है : नंदकिशोर शर्मा

राखी पुरोहित. जैसलमेर

हिंदी दिवस हीमोफीलिया सोसायटी चैप्टर जैसलमेर के तत्वाधान में लोक सांस्कृतिक संग्रहालय में मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष राणी दान जोशी की अध्यक्षता में लोक सांस्कृतिक संग्रहालय एवं कवि तेज लोक कला समिति जैसलमेर के इतिहासवेत्ता व प्रसिद्ध शिक्षाविद राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित नंद किशोर शर्मा को इस अवसर पर डॉ. जालम सिंह कोहरा ,हैड कांस्टेबल ,राजस्थान पुलिस,जैसलमेर द्वारा लिखी एवं राजभाषा गौरव पुरस्कार विजेता पुस्तक “पुलिस प्रशासन एवं प्रबन्धन”भेंट की। इस दौरान शिक्षाविद नंद किशोर शर्मा ने पुस्तक की समीक्षा करते हुए डॉ. जालम सिंह की इस पुस्तक को जैसलमेर के लेखकों द्वारा लिखी पुस्तकों में सर्वश्रेष्ठ कृत्ति बताया। साथ ही नंदकिशोर शर्मा ने हिंदी के महत्त्व पर जोर देकर कहा कि हिंदी हमारा गर्व है। इसे संजोए रखना हमारा कर्त्तव्य है।

साथ हीमोफीलिया सोसायटी के अध्यक्ष राणीदान जोशी ने कहा कि हिंदी हमारी सर्वश्रेष्ठ राजभाषा है। यह आज भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व में बोली जाने वाली सहज भाषा है। डॉ. जालम सिंह ने इस दौरान अपनी पुस्तक का विस्तृत परिचय दिया। इस दौरान डॉ. जालम सिंह से नंद किशोर शर्मा ने पुलिस प्रशासन पर भविष्य में लिखी जाने वाली पुस्तक में जैसलमेर स्टेट की पुलिस एवं न्याय व्यवस्था का समावेश करने का सुझाव दिया। साथ ही नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि कोई भी विद्यार्थी शिलालेख आदि को समझने एवं पढ़ने के लिए एवं विक्रम संवत्, ईस्वी सन, पर भी विषय पर पुस्तक लिखने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है। प्रसिद्ध शिक्षाविद नंदकिशोर शर्मा ने डॉ. जालम सिंह को अपनी लिखी पुस्तक “मांड प्रदेश की सुनहरी विरासत” भेंट की। और इस दौरान शर्मा ने डॉ. जालम सिंह कोहरा को हिंदी में दो राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पुस्तकें लिखने के लिए उत्साहवर्धन किया। साथ ही अंतमें हीमोफीलिया सोसायटी के अध्यक्ष राणीदान जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor