Explore

Search

Saturday, October 17, 2026, 5:08 pm

Saturday, October 17, 2026, 5:08 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मानव सेवा…जवाहिर चिकित्सालय में आयुष्मान आरोग्य शिविर रोगियों के लिए उपयोगी साबित हुआ

सीएमएचओ डॉ. राजेंद्र पालीवालीवाल ने की अपील- अधिक से अधिक लोग लाभ उठाएं

सीएस भाटिया. जैसलमेर

जैसलमेर मुख्यालय स्थित श्री जवाहिर चिकित्सालय जिला चिकित्सालय में बुधवार को मेगा मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेन्द्र पालीवाल ने बताया कि प्रमुख चिकित्सा अधिकारी जैसलमेर को शिविर का सफल आयोजन कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

डॉ. पालीवाल ने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेगा शिविर स्थल पर पहुंचकर चिकित्सा विभाग द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवश्य लाभ लें। आयोजित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर में मौके पर ही विकलांगता प्रमाण पत्र हेतु जांच सुविधा तथा ई मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। आयोजित शिविरों में आभा आई डी बनाने संबंधित कार्य के साथ ही गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, संचारी, गैर संचारी रोगों एवं अन्य रोगों की स्क्रीनिंग, जांच व उपचार किया जाएगा, इसके अलावा 30 वर्ष से अधिक आयु के शिविर में आने वाले सभी लोगों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर , हाइपरटेंशन की जाँच भी की जाएगी, शिविर में टीबी मरीजों की जांच, परिवार कल्याण के साधनों का वितरण, कुपोषित बच्चों की पहचान और उपचार, कुष्ठ रोगियों की जांच और उपचार, नियमित टीकाकरण सहित अन्य बीमारियों की जांच और उपचार भी किया जाएगा। डॉ पालीवाल ने बताया कि इससे पूर्व जिले में विभिन्न प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आयुष्मान स्वास्थ्य शिविरो में मेगा शिविर के लिया रेफर किए गए मरीजों की जांच व उपचार भी किया जाएगा

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor