Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:31 am

Thursday, July 9, 2026, 7:31 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

18 साल पहले बसाई कॉलोनी मूलभूत सुविधाओं को तरस रही

शहर की अब तक की सबसे बड़ी इस कॉलोनी को काटने के समय खूब प्रचार प्रसार किया गया और लगभग पचास हजार लोगों ने आवेदन किया था । लोगों को यह अपेक्षा थी कि शहर की अब तक की सबसे बड़ी कॉलोनी सब सुविधाओं से युक्त होगी लेकिन 18 वर्ष बीत जाने के बाद भी यह नहीं लगता है कि यह सरकार द्वारा आवंटित कॉलोनी है । आज यहां 1200 से ज्यादा मकान बन चुके है जिनमें 6000 के लगभग आबादी निवास कर रही है जबकि मूलभूत और जरूरी सुविधाओं के नाम पर कुछ भी उपलब्ध नहीं कराया गया है ।

आनंद एम. वासु. जैसलमेर 

जैसलमेर शहर की लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी जो कि आज से 18 वर्ष पहले नगर परिषद जैसलमेर द्वारा आवंटित की गई थी, आज भी मूलभूत सुविधाओं से पूर्ण रूप से वंचित है । शहर की अब तक की सबसे बड़ी इस कॉलोनी को काटने के समय खूब प्रचार प्रसार किया गया और लगभग पचास हजार लोगों ने आवेदन किया था । लोगों को यह अपेक्षा थी कि शहर की अब तक की सबसे बड़ी कॉलोनी सब सुविधाओं से युक्त होगी लेकिन 18 वर्ष बीत जाने के बाद भी यह नहीं लगता है कि यह सरकार द्वारा आवंटित कॉलोनी है । आज यहां 1200 से ज्यादा मकान बन चुके है जिनमें 6000 के लगभग आबादी निवास कर रही है जबकि मूलभूत और जरूरी सुविधाओं के नाम पर कुछ भी उपलब्ध नहीं कराया गया है ।

कॉलोनी में सिवरेज की कोई व्यवस्था नहीं है, घरों का गंदा पानी व मलबा खुले में बिखरने से गंदगी फैली हुई है, जिससे बीमारियां फैलाने की आशंका रहती है तथा पड़ोसियों में आपस में झगड़े हो रहे है । पानी की की स्थाई व्यवस्था नहीं है। लगभग दो वर्ष पूर्व पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू जरूर हुआ था, लेकिन 80 प्रतिशत काम होने के बाद पिछले सात आठ महीनों से बंद पड़ा है। पार्कों की पर्याप्त रूप से जगह तो रखी गई है लेकिन एक भी पार्क ऐसा नहीं है जिसमे गेट लगा हो । दीवारें क्षतिग्रस्त हो रही है । वैसे इन पार्कों पर लाखों रुपए पहले ही खर्च किए जा चुके है जो कि व्यर्थ साबित हो रहे है। कॉलोनीवासी पौधरोपण करने को उत्सुक हैं लेकिन एक भी पौधा लगाने की स्थिति में नहीं है । पूरी कॉलोनी की 18 वर्ष पूर्व बनाई गई सड़कें पूरी तरह से टूट चुकी है, रही सही कसर पानी की लाइन खोदने वालों ने पूरी कर दी है जो कि कोढ़ में खाज का काम कर रही है ।

कुछ घरों के आगे को छोड़कर पूरी कॉलोनी में रोड लाइट नहीं है । कई जगहों पर अभी भी लाइट के खंभे नहीं है । कॉलोनी में बनाए गए कचरा घर से इतनी बदबू आती है कि रहना दूभर हो जाता है । इन सब समस्याओं को लेकर कॉलोनीवासी लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी विकास समिति के माध्यम से, नगर परिषद जैसलमेर को और अन्य जिम्मेवार कार्यालयों को पचासों बार लिखित और मौखिक रूप से निवेदन कर चुके है लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई है । यहां तक कि पिछले दो साल में एक भी रोड लाइट नई नहीं लगाई गई है। नगर परिषद की हठधर्मिता के कारण इस कॉलोनी के रहवासी पिछले कई वर्षों से अभावग्रस्त जीवन जीने को मजबूर है और बहुत परेशान है ।अतः इस संबंध में आज इन समस्त समस्याओं के समाधान हेतु कॉलोनी वासियों ने समिति के मार्फत प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को जिला कलेक्टर के ज्ञापन भेज कर इन जरूरी सुविधाओं को दिलाने हेतु निवेदन किया है । ज्ञापन देने के लिए समिति अध्यक्ष महेश वासु, सचिव खेताराम सुथार, कोषाध्यक्ष बाबूलाल लीलावत, पीराराम प्रजापत, पूनमाराम इनखिया उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor