राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर
संन्यास आश्रम (सुभाष चौक स्थित ) माता हिंगलाज मंदिर में होमाष्टमी धूमधाम से मनाई गई। सुबह के सत्र में माता की मूर्ति पर चुन्नी, माला एवं प्रसाद का भोग लगाया गया। इस अवसर पर हवन कर आहुतियां दी गई। आश्रम के सेवादार ईश्वर चेलानी, भगवान दास रमानी, झामन दास, पुरुषोत्तम इसरानी, कमलेश रायसिंघानी सहित कई सेवादारों ने सेवाएं दी। अहमदाबाद, बाड़मेर, अजमेर सहित अलग अलग स्थानों से श्रद्धालु दर्शन करने आए।
