Explore

Search
Close this search box.

Search

Tuesday, October 22, 2024, 9:09 pm

Tuesday, October 22, 2024, 9:09 pm

Search
Close this search box.
LATEST NEWS
Lifestyle

श्री परसुराम रत्न से हुआ सारथी यूथ फाउंडेशन का सम्मान

Share This Post

अरुण कुमार माथुर. जोधपुर 

सारथी यूथ फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया की सारथी यूथ फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य का राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद गौ व समाज प्रकोष्ठ की ओर से श्री परसुराम रत्न सीजन 5 से सम्मानित किया गया। इसमें अतिथि देवेन्द्र कच्छवाह पूर्व न्यायाधीपती राजस्थान हाईकोर्ट अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग, कुंती देवड़ा महापौर नगर निगम उत्तर जोधपुर, रणजीत जोशी सदस्य बार कौंसिल ऑफ राजस्थान, रविन्द्र बोथरा एसीपी प्रतापनगर वृत्त, राजेन्द्र परिहार अध्यक्ष नवजीवन संस्थान व पंडित विजय दत्त पुरोहित गादीपति जोगमाया मंदिर रहे।

फाउंडेशन जिलाध्यक्ष पुजा सुराणा ने बताया की फाउंडेशन हर रविवार को गौसेवा, वानर सेवा, पक्षी सेवा, वृद्धाश्रम में वृद्धजनों की सेवा, अनाथ, निराश्रित, विकलांग, दिव्यांगजन, नेत्रहीन बच्चों छात्रों की सेवा, संतों की सेवा कार्य करके रविवार सेवा दिवस के रुप मे मनाती है सुराणा ने श्री परसुराम रत्न सम्मान के लिए राजस्थान ब्राह्मण सेवा परिषद गौ व समाज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट संजीव व्यास व उनकी पुरी टीम का आभार प्रकट किया।

Rising Bhaskar
Author: Rising Bhaskar


Share This Post

Leave a Comment