Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 8:17 am

Thursday, July 9, 2026, 8:17 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ का पाटोत्सव श्रद्धापूर्वक संपन्न, 121 किलो तेल से हुआ अभिषेक

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ विकास एवं पर्यावरण ट्रस्ट द्वारा श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ मन्दिर किला रोड़ जोधपुर के प्रांगण में भाद्रपद शुक्ला त्रयोदशी शुक्रवार को श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ का पाटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ विकास एवं पर्यावरण ट्रस्ट अध्यक्ष गणेश वल्लभ व्यास व सचिव हरिश ओझा ने बताया कि पाटोत्सव कार्यक्रम में प्रातः 11.30 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार से पंडित सत्यनारायण दवे राजवेदियां के आचार्यत्व में पं. बिहारीलाल शर्मा, पं. प्रफुल दवे , पं.जितेन्द्र राजजोशी, पं. विरेन्द्र राजजोशी, पं. दीक्षित बोहरा, पं. राजेश दवे, पं. ललित दवे, पं. आशीष दवे, पं. नक्षत्र, पं. मुकेश दवे, पं. गौरीशंकर ओझा, पं. अश्विनी दवे इत्यादि लगभग 51 विद्वान श्रीमाली ब्राह्मण पंडितों के सान्निध्य में लगभग 31 श्रद्धालुओं द्वारा श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ का 121 किलो तेल से तेलाभिषेक किया गया।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र दवे ने बताया कि सायं 7.00 बजे महाआरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन हुआ। वहीं मंदिर प्रांगण में रात्रि 8.00 बजे से भजन संध्या जोधपुरिया एण्ड पार्टी द्वारा की गई। जिसमें गणेश वंदना व गुरु महिमा के बाद नगर में जोगी आया…, भैरू जी लटियाल.., चालों ए सहेलियों अपे भैरू ने मनावा ए…,परिसर जोगी रा.., राधिका गौरी से…, महादेव…, इत्यादि भजनों की सरिता बहाकर उपस्थित भक्तों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर ऋतु पुष्प से श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ का भव्य शृंगार किया गया। वहीं फूलमण्डली से मंदिर को दुल्हन की तरह सजाकर, आकर्षक रंग बिरंगी रोशनी से मंदिर प्रांगण को जगमगाया गया।

पाटोत्सव के शुभ अवसर पर गणेश वल्लभ व्यास ट्रस्ट अध्यक्ष, हरिश ओझा सचिव, धीरेन्द्र कुमार दवे कोषाध्यक्ष, संरक्षक जयनारायण जोशी, प्रतापचन्द त्रिवेदी, हेमन्त घोष, महेन्द्र बोहरा, राजेश त्रिवेदी, ट्रस्टी रमेश घोष, शरद ठाकुर, ओमदत्त बोहरा, मनोनित सदस्य नवीन शर्मा, राजकुमार ओझा, महेश जोशी, योगेश ओझा, राजकुमार बोहरा, अर्जुन ओझा, कृष्ण अवतार दवे, सुरेश दवे, दिनेश ओझा, चन्द्रशेखर ओझा, रितेश दवे, हर्षवर्धन व्यास, अचलेश्वर ओझा, रणजीत जोशी, जितेन्द्र ओझा आदि के साथ श्रीमाली ब्राह्मण समाज के गणमान्य बन्धु, मातृ शक्ति एवं युवा वर्ग के साथ ब्रह्मपुरी, चांदपोल, राजबाग, सूरसागर, महामंदिर, फतेहसागर, सरदारपुरा, हाऊसिंग बोर्ड, मधुबन बासनी, प्रताप नगर इत्यादि क्षेत्र से सैकड़ों श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित होकर पुण्यलाभ प्राप्त किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor