Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:01 am

Thursday, July 9, 2026, 5:01 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

नाचीज बीकानेरी की गजल

प्यार

जिंदगी के सफर में कई मकाम आते हैं ।
कहीं प्यार, कहीं हालात अजीब आते हैं।।

मां बाप का प्यार नसीब वाले ही पाते हैं ।
बद नसीब तो दर दर की ठोकर खाते हैं।।

खुशियों से भरे परिवार में जो आनन्द है ।
एकल परिवार में प्यार को तरस जाते हैं।।

जिस समाज राष्ट्र में सोहार्द भाईचारा नहीं।
नफरती माहौल में प्यार को तरस जाते हैं।।

तनाव की जिंदगी से अपराध ज्यादा होते ।
संस्कारित मुल्क में अमन चैन प्यार पाते हैं।।

“नाचीज़” झूठ फरेब अहिंसा से सदा दूर रहें।
सच न्याय की अलख जगा कर प्यार पाते हैं।।
****
मईनुदीन कोहरी नाचीज़ बीकानेरी
मो – 9680868028

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor