Explore

Search

Sunday, April 20, 2025, 12:32 am

Sunday, April 20, 2025, 12:32 am

LATEST NEWS
Lifestyle

दिवाली स्नेह मिलन में दी सबको शुभकामनाएं

Share This Post

अरुण कुमार माथुर. जोधपुर 

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की ओर से एक निजी होटल में दिवाली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। ग्रुप की अध्यक्ष निरूपा पटवा द्वारा 100 से अधिक महिलाओं को इस प्रोग्राम में आमंत्रित किया गया। निरूपा पटवा को उनके सामाजिक कार्य के लिए बजाज अलाइंज वुमन एंपावरमेंट अवार्ड दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जायंट्स प्रभारी देवेंद्र गेलड़ा थे।

इस कार्यक्रम में महिलाओं को किस प्रकार अपने घर के कार्य करते हुए पार्ट टाइम एक्स्ट्रा अर्निंग की जाय और साथ ही साथ इससे लोगों की हेल्प भी हो जाए इस बारे में चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन के लिए अन्ताक्षरी, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांस, लकी ड्रा, तंबोला, म्यूजिकल चेयर नृत्य प्रतियोगिता एवं बहुत सारी एक्टिविटी की गई जिसमें कई महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।

निरूपा पटवा को बजाज एलियांज की गायत्री चौहान द्वारा वुमन एंपावरमेंट अवार्ड दिया गया एवं खुशबू जैन एवं दौलत जैन द्वारा शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में डॉ अनुराधा शर्मा, मीनाक्षी जैन, ख़ुशबू लोढ़ा, नेहा राजपुरोहित अव्वल रहीं। सिद्धि जैन द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुति द्वारा किया गया। सभी महिलाओं ने इस आयोजन का बहुत लुत्फ उठाया एवं कार्यक्रम के अंत में बजाज एलियांज के क्रांति जैन द्वारा निरूपा पटवा एवं सभी महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। ग्रुप इस तरह का आयोजन करता रहता है एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अग्रसर है।

Rising Bhaskar
Author: Rising Bhaskar


Share This Post

Leave a Comment

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]