Explore

Search

Sunday, April 20, 2025, 12:32 am

Sunday, April 20, 2025, 12:32 am

LATEST NEWS
Lifestyle

जोधपुर के 100 मंदिरों में स्थापित होगी श्याम बाबा की मूर्ति

Share This Post

श्याम भक्ति सेवा संस्थान ने एक साल पूरा होने पर मंदिरों के महंतों और पुजारियों की सहमति से श्याम बाबा की मूर्तियां लगाने का लिया संकल्प, पूरे वर्ष भर में 19 आयोजन कर निभाए सामाजिक सरोकार, सहयोग करने वाले संतों व विशिष्ट जनों का जताया आभार, निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के साथ श्याम भक्ति के विभिन्न आयोजन करने के अलावा गोचर भूमि पर से अतिक्रमण हटाने का जागरूकता अभियान भी शामिल

शिव वर्मा. जोधपुर 

पूरे देश और दुनिया में श्याम भक्ति की अलख जगाए रखने के साथ सामाजिक सरोकार निभाने के लिए 1 साल पूर्व स्थापित किए गए श्याम भक्ति सेवा संस्थान को 1 साल पूरा होने पर जोधपुर के अलग अलग 100 मंदिरों में श्याम बाबा की मूर्ति लगाने का संकल्प लिया गया। जहां-जहां श्याम बाबा की मूर्ति लगनी है वहां-वहां मंदिरों के महंतों और पुजारियो के अलावा ट्रस्ट के पदाधिकारियों से सहमति के बाद इस संकल्प को पूरा किया जाएगा।

श्याम भक्ति सेवा संस्थान की अध्यक्ष मोनिका प्रजापत ने सफलतापूर्वक 1 साल पूरा होने पर संस्थान की पूरी टीम को बधाई और साधुवाद देने के साथ जोधपुर के सभी श्याम भक्तों का भी आभार जताया है। संस्थान द्वारा आयोजित विभिन्न प्रकार के श्याम भक्ति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों को सफल बनाने में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने के लिए जोधपुर के पूर्व महाराजा गजसिंह, पूर्व महारानी हेमलता राज्ये, महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी महाराज, बड़ा रामद्वारा के मुख्य महंत रामप्रसाद महाराज, जुगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर के महंत सैनाचार्य अचलानंद गिरि महाराज, साध्वी प्रीति प्रियमवन्दा और राजस्थान राज्य संस्कृत अकादमी की पूर्व अध्यक्ष डॉ जया दवे का भी आभार व्यक्त किया।

श्याम भक्ति सेवा संस्थान के सचिव राजकुमार रामचंदानी ने बताया कि संस्थान के 1 साल पूरा होने पर संस्थान की अध्यक्ष मोनिका प्रजापत की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर जोधपुर के 100 मंदिरों में श्याम बाबा की मूर्ति संबंधित मंदिरों के महंतों, ट्रष्टियों और पुजारियो की सहमति से लगाने का निर्णय लिया गया, जिसमें संस्थान के कोषाध्यक्ष जगदीश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य लक्की गोयल, हेमंत लालवानी और कृष्णा गौड़ मौजूद रहे। रामचंदानी ने बताया कि कोई भी पुजारी महंत या ट्रस्टी अपने मंदिर में श्याम बाबा की मूर्ति लगाना चाहे तो वह हमसे ( 99296 69816) सीधा संपर्क कर सकते हैं।
बैठक में संस्थान अध्यक्ष मोनिका प्रजापत ने बताया कि 1 साल में विभिन्न प्रकार के नवाचार किए गए और श्याम भक्ति से जुड़े आयोजनो के अलावा सामाजिक सरोकार का दायित्व भी पूरी निष्ठा के साथ निभाया गया। इस दौरान 1 साल में लगभग 19 कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सबसे पहले 10 अक्टूबर 2023 को खाटू श्याम बाबा के प्रति राजस्थान प्रदेश भर में बढ़ती जा रही श्रद्धालुओं की अगाध श्रद्धा को ध्यान में रखकर श्याम भक्ति आयोजनों के साथ-साथ जरूरतमंदों की सेवा के लक्ष्य को ध्यान में रखकर विधि विधान से राजस्थान सरकार के सहकारिता विभाग में श्याम भक्त सेवा संस्थान का पंजीकरण कराया गया। 10 अक्टूबर 2023 श्याम भक्ति सेवा संस्थान का गठन किया गया। 14 अक्टूबर 2023 को श्याम भक्ति सेवा संस्थान के गठन पर संत समुदाय ने अपनी शुभकामनाएं दी। 25 अक्टूबर 2023 को श्याम भक्तों के भक्ति को समर्पित धार्मिक और सामाजिक संगठन श्याम भक्ति सेवा संस्थान का लोगो जारी किया गया। 26 अक्टूबर 2023 जाने माने अभिनेता और कवि शैलेश लोढ़ा ने श्याम भक्ति और सामाजिक सरोकारों को समर्पित श्याम भक्ति सेवा संस्थान के ब्रोशर का विधिवत विमोचन किया। 22 नवम्बर 2023, को देश और दुनिया के श्याम भक्तों को राजस्थान में श्याम भक्ति संबंधित जानकारी घर बैठे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जोधपुर में स्थापित किए गए श्याम भक्ति सेवा संस्थान की ओर से शुरू किए गए shyambhakti.com न्यूज पोर्टल को एक वर्ष पूरे होने पर देश और दुनिया में विख्यात सुप्रसिद्ध श्याम भजन प्रवाहक राज पारीक तथा पूर्व राज्य मंत्री रमेश बोराणा ने भी शुभकामनाएं दी। 15 दिसम्बर 2023 को पूर्व महाराजा गजसिंह ने श्याम भक्ति सेवा संस्थान के ब्रोशर का अवलोकन कर कहा था कि समाज के समक्ष अनुकरणीय पहल श्याम भक्ति सेवा संस्थान प्रस्तुत करेगा। पूर्व महाराजा गज सिंह के साथ पूर्व महारानी हेमलता राज्ये ने भी पत्र लिखकर श्याम भक्ति सेवा संस्थान को शुभकामनाएं दी। 1 जनवरी 2024, को जोधाणा वृद्ध आश्रम में वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 14 जनवरी 2024 को बाल बसेरा सेवा संस्थान में मानव सेवा कार्यक्रम, स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 21 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पूर्व संध्या पर रामेश्वर सिद्धि पीठ के सहयोग से श्याम भक्ति सेवा संस्थान द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर 11000 दीपों से रामेश्वर मंदिर को सजाकर दिवाली मनाई गई। 25 फरवरी 2024 को श्याम भक्ति सेवा संस्थान द्वारा लाल बूंद जिंदगी रक्षक सेवा संस्थान के साथ मिलकर श्री श्री रविशंकर ब्लड डोनेशन सेंटर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्तदान किया गया। 28 मई 2024 को खाटू श्याम बाबा के इतिहास को पाठ्यक्रम में जोड़ने का सुझाव, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को ज्ञापन दिया गया।18 जून 2024, चौपासनी स्थित सुन्दर बालाजी मंदिर में निर्जला एकादशी के अवसर पर गायों और वानर सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 11 जुलाई 2024 को खाटूश्यामजी मंदिर में 100 करोड़ के कोरिडोर की घोषणा का श्याम भक्ति सेवा संस्थान ने स्वागत किया। 21 जुलाई 2024, गुरु पूर्णिमा पर श्याम भक्ति सेवा संस्थान के द्वारा संस्था के मार्गदर्शकों का विधिवत रूप से सम्मान किया गया। 28 जुलाई 2024 को लव कुश और नवजीवन सेवा संस्थान परिवार के साथ सेवा के कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक सरोकार निभाएं गए।

31 अगस्त 2024 को फर्स्ट इंडिया न्यूज के द्वारा आयोजित मारवाड़ गौ सेवा सम्मान समारोह में गौ सेवा के उल्लेखनीय सेवाओं के लिए श्याम भक्ति परिवार को गया सम्मानित किया गया। 14 सितम्बर 2024 को रामप्रसाद महाराज के जन्मदिवस पर रामद्वारा जा कर उन्हें श्याम भक्ति के द्वारा शुभकामनाएं दी गई। 3 अक्टूबर 2024 को महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी महाराज ने श्याम भक्ति के गोचर भूमि बचाओ अभियान के पोस्टर का विमोचन किया, साथ ही राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ राज्यपाल को गोचर भूमि पर से अतिक्रमण हटाने के लिए ज्ञापन दिया गया।

Rising Bhaskar
Author: Rising Bhaskar


Share This Post

Leave a Comment

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]