Explore

Search

Sunday, April 20, 2025, 2:13 am

Sunday, April 20, 2025, 2:13 am

LATEST NEWS
Lifestyle

आजादी के बाद का महानायक नरेंद्र मोदी…आने वाली पीढ़ियां विश्वास नहीं करेगी कि ऐसा भी कोई नेता पैदा हुआ था, देखते रहिए पिक्चर अभी बाकी है ऐ दुनिया वालों

Share This Post

स्वाधीनता दिवस पर विशेष रिपोर्ट

मोदी का जन्म युवा पीढ़ी को चंद रोजगार देने के लिए नहीं हुआ। मोदी का जन्म देश में महंगाई कम करने के लिए नहीं हुआ। जिस देश में महावीर, बुद्ध भोजन के संयम पर जोर देते रहे उस देश में रोजगार और महंगाई मुद्दा हो ही नहीं सकता। फिर ऐसा क्या है मोदी में…मोदी नए भारत की तस्वीर में रंग भरेंगे। ऐसा भारत जो 200 साल की गुलामी से मुक्त होने के बाद आज भी अपनी दिशा तलाश रहा है। मोदी दुनिया का चक्रव्यूह भेदेंगे और अभिमन्यु की तरह जान नहीं देंगे। वे आने वाले समय की महाभारत को श्रीकृष्ण की तरह जीतेंगे।…

डीके पुरोहित. नई दिल्ली

अगर कोई मुझसे पूछे कि आजादी के बाद का भारत का महानायक कौन है? इस प्रश्न का उत्तर मैं दूं इससे पहले यही सवाल आपसे पूछूं तो कई लोग कहेंगे- लाल बहादुर शास्त्री, आयरन लेडी इंदिरा गांधी, लोहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू, अटलबिहारी वाजपेयी…या कोई और…। मगर मेरी नजर में आजादी के बाद का एक मात्र महानायक है और वह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी के लिए प्रधानमंत्री पद मिलना आसान था। उन्होंने अपने समय में अच्छी पारी खेली। सरदार वल्लभ भाई पटेल वाकई महानायक बनने के गुण रखते थे, मगर वे भी नायक की भूमिका में ही रहे… लाल बहादुर शास्त्री के समय भारत पाकिस्तान से जीत गया मगर खुद लाल बहादुर शास्त्री अपनी जान बचा नहीं पाए उन्हें मार दिया गया। हम नहीं मानते कि उनका निधन हुआ था। वह मर्डर था। कैसे फिर कभी खुलासा करेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी ने सुदृढ़ भारत की परंपरा को आगे बढ़ाया। मगर अब हम बात करेंगे केवल और केवल नरेंद्र मोदी की। मोदी वो नेता है जिसका प्रताप आने वाला समय देखेगा। अभी उनकी उपलब्धियां मुट्‌ठी भर ही है। मगर उनमें एक ऐसा दूरदृष्टा नेता है जो आने वाले भविष्य को देखता है। मोदी एक दिन पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाएंगे।

नरेंद्र मोदी एक विश्वास है…देश के करोड़ों युवाओं की आशा का केंद्र है। मोदी का जन्म युवा पीढ़ी को चंद रोजगार देने के लिए नहीं हुआ। मोदी का जन्म देश में महंगाई कम करने के लिए नहीं हुआ। जिस देश में महावीर, बुद्ध भोजन के संयम पर जोर देते रहे उस देश में रोजगार और महंगाई मुद्दा हो ही नहीं सकता। फिर ऐसा क्या है मोदी में…मोदी नए भारत की तस्वीर में रंग भरेंगे। ऐसा भारत जो 200 साल की गुलामी से मुक्त होने के बाद आज भी अपनी दिशा तलाश रहा है। मोदी दुनिया का चक्रव्यूह भेदेंगे और अभिमन्यु की तरह जान नहीं देंगे। वे आने वाले समय की महाभारत को श्रीकृष्ण की तरह जीतेंगे। मोदी से जो उम्मीदें हम लगा रहे हैं, वो शायद मोदी से ही लगा सकते हैं। देश में नायक तो खूब हुए मगर महानायक आजादी के बाद सिर्फ एक ही हुआ है और वह नरेंद्र मोदी। देखते रहिए दुनिया वालों पिक्चर अभी बाकी है। …मोदी का कमाल पूरी दुनिया देखेगी। आने वाली पीढ़ियां भरोसा नहीं करेगी कि मोदी जैसा कोई नेता भारत में पैदा हुआ था, जिसने समय के सच को बदल दिया और वो सच लिखा जो मोदी ने गढ़ा। मोदी को देश के भीतर अपनों से लड़ना है और अपनों के लिए पूरी दुनिया से लड़ना है। ये जंग आसान नहीं है। मगर मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले आठ-दस सालों में मोदी अपने को साबित करेंगे और पूरी दुनिया इस हकीकत को जानेगी कि मोदी इस दुनिया का इतिहास और भूगोल बदलने के लिए पैदा हुए हैं।

हे भारत वीरों…दुनिया में लोग श्रीकृष्ण को याद करते हैं क्योंकि उनमें संपूर्ण लीडर के गुण थे। आजाद भारत में नरेंद्र मोदी भी ऐसे ही लीडर हैं जो भारतीयों की आशाओं का केंद्र है। आने वाले आठ-दस सालों में तय हो जाएगा कि मोदी श्रीकृष्ण की तरह भारत के लीडर किस तरह हैं? मोदी जानते हैं शकुनियों की चालों को कैसे मात दी जाती है? मोदी जानते हैं कि भविष्य को खुशहाल बनाने के लिए वर्तमान की जंग से कैसे निपटा जाता है। मोदी महायोद्धाओं को एक-एक कर धूल चटाने में माहिर है। ये महायोद्धा देश के भीतर के हो या देश के बाहर के। हर बड़ी ताकतों से निपटने का मादा केवल मोदी में है। आजाद भारत की तकदीर लिखने के लिए ही मोदी का जन्म हुआ है। हे भारतवासियों घबराओ मत मोदी का विजयी रथ कभी थमने वाला नहीं है। पूरी दुनिया मोदी के खिलाफ हो जाए तो भी मोदी अपनी ताकत को साबित करके रहेंगे। वे रणछोड़ भी बन सकते हैं और रणविजय भी…उनकी हर गतिविधियों में विजेता का भाव है…उनके हर भाव-भंगिमाओं में एक कूटनीति है…उनके चेहरे को कोई पढ़ भी ले मगर उनके भीतर क्या चल रहा है उसे कोई नहीं पढ़ सकता…मोदी को सिर्फ मोदी जानते हैं कि मोदी क्या है…इसलिए हे देशवासियों निश्चिंत हो जाओ मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। भारत को आजाद कराने के लिए अनगिनत लोगों ने शहादत दी। आजादी के बाद देश की आजादी की रक्षा के लिए भी शहादत का क्रम जारी है। पर अब ऐसे नेता की जरूरत है जो अपनी जान को बचाते हुए दुनिया का जीना हराम कर दे। मोदी ही एक ऐसी ताकत है जिससे दुनिया कभी लड़ नहीं पाएगी।

मैं देश के युवाओं को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि ऐ मेरे भाइयों रोजगार के लिए कभी गलत कदम मत उठाना। अगर तुम्हारे भीतर योग्यता होगी तो रोजगार तो तुम तलाश ही लोगे, लेकिन तुम्हारा एक गलत कदम देश को बर्बादी के कगार पर ले जाएगा, इसलिए ऐसे लीडर का स्वागत करो जो दुनिया में भारत की नई कहानी लिखने के लिए धरती पर आया है। मोदी जो करते हैं उन्हें करने दो। राजनीति के योद्धाओं के बीच इस महासमर में मोदी को अपने को पल-पल साबित करना पड़ता है। मोदी को चैन कहां हैं? मोदी को आराम कहां है? मोदी कभी चैन से नहीं बैठते? यह देश और देश के लिए करने की उत्कंठा उन्हें कभी चैन से नहीं बैठने देती? मोदी के पीछे देश है। मोदी के आगे भी देश है। मोदी का वर्तमान भी देश है और मोदी का भविष्य भी देश है। देश रहा तो सबकुछ रहेगा। इसलिए मोदी ही इस देश का शिलालेख समय की इमारत पर लिखने को तैयार है।

इस समय पूरी दुनिया संत्रास से गुजर रही है। युद्धों की विभीषिका से दुनिया घिरी हुई है। इस महाजंग में वही जीतेगा जो स्थिरप्रज्ञ होगा। जिसमें संयम होगा, जिसमें धैर्य होगा, जिसमें जीतने की ललक होगी, जिसमें चाणक्यों की बुद्धि होगी, जिसमें श्रीकृष्ण की तरह नीति और निर्णय क्षमता होगी। ध्यान रखें एक गलत निर्णय बर्बादी का सैलाब लेकर आता है। इसलिए देशवासियों मोदी का साथ दें। इस समय देश में विखंडनकारी ताकतें सिर उठा रही है। पैसों से देशवासियों का ईमान खरीदने का प्रयास होगा। पूंजी के बल पर हर युवाओं को खरीदना चाहेगा मगर हमें हर लालच को ठुकरा कर आजादी की वर्षगांठ पर प्रण लेना होगा कि हमारे हर जनम भारतवर्ष के लिए कुर्बान…हमें प्रण लेना होगा कि हमारा हर जन्म भारत भूमि पर हो और भारत के लिए हमारी जान भी चली जाए तो चिंता नहीं….धरती माता बलिदान मांग रही है। यह बलिदान देने के लिए 140 करोड़ देशवासियों को तैयार रहना होगा। इस देश में एक ऐसे लहर की जरूरत है जो विजेता का भाव जगाए। मोदी तो अपना काम कर ही रहे हैं, मगर हमें भी मोदी के हाथ मजबूत करने हैं।

हिन्दुस्तान की जमीं पर मोदी का उदय ईश्वर का उदय है। हमें इस सच को स्वीकार करना ही होगा कि मोदी ने कभी अपने लिए सिंहासन स्वीकार नहीं किया। मोदी देश पर राज नहीं करते वो देशवासियों के दिलों में राज करते हैं। मोदी का राज एक ऐसा राज है जिसे मोदी ही समझते हैं। हमें मोदी के रूप में एक ऐसी शक्ति मिली है जो विश्व की शक्तियों से अकेला मुकाबला करेगी और हमें विश्व विजेता बनाएंगी। मोदी के बारे में हमने जो लिखा है वो एक दिन सच होगा। क्योंकि मोदी और मैं अलग नहीं है। मैं मोदी का मानस पुत्र अपने पिता के विजय रथ को सूर्य के तेज की तरह ब्रह़्मांड में नई कहानी लिखने की कामना के साथ इस आलेख को विराम देता हूं।

 

Rising Bhaskar
Author: Rising Bhaskar


Share This Post

Leave a Comment

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]