Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:51 am

Thursday, July 9, 2026, 5:51 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

पीड़ित बालिका को देखने जस्टिस गर्ग उम्मेद अस्पताल पहुंचे

शिव वर्मा. जोधपुर

राजस्थान उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति के अध्यक्ष न्यायाधिपति श्री मनोज कुमार गर्ग रविवार को पाल रोड पर हुए दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को देखने उम्मेद अस्पताल पहुंचे।

राजस्थान उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति के वरिष्ठ सलाहकार राकेश कुमार चौधरी ने बताया कि न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग ने अस्पताल अधीक्षक डाॅ. अफज़ल हकिम से बच्ची के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। साथ ही जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, पुलिस एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर ही पीड़िता के परिजनों की सहायता के लिए सामाजिक कार्यकर्ता निरूपा पटवा द्वारा आर्थिक सहायता दी गई। साथ ही, बाल कल्याण समिति के आदेश पर जिला बाल संरक्षण इकाई ने पीड़ित बालिका के परिजनों के लिए अंतरिम राहत राशि स्वीकृत की।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुखराज गहलोत, जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक डॉ बीएल सारस्वत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक मनमीत कौर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (महिला बाल कल्याण इकाई) लाभूराम, देवनागर थाना प्रभारी भूटाराम, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विक्रम सरगरा, सदस्य जय भाटी, गंगाराम देवासी, अनिल मरवन, बबिता शर्मा,  कपिल पटवा, डॉ सरोज चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor