Explore

Search

Saturday, October 31, 2026, 7:00 pm

Saturday, October 31, 2026, 7:00 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

एसआईपीफ के निदेशक, जोधपुर में 30 अगस्त को करेंगे संभाग स्तरीय जनसुनवाई करेंगे

शिव वर्मा. जोधपुर

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के निदेशक डॉ. महेन्द्र खड़गावत की अध्यक्षता में जोधपुर तथा पाली सम्भाग के जिला कार्यालयों जोधपुर शहर, जोधपुर ग्रामीण, फलौदी, पाली, बाडमेर, बालोतरा, जैसलमेर, जालोर, साँचोर तथा सिरोही के राज्यकर्मियों की विभाग से सम्बन्धित शिकायतों एवं परिवेदनाओं का निस्तारण करनें के लिये 30 अगस्त-2024 को दोपहर 3 बजे से 05.30 बजे तक जनसुनवाई की जाएगी।
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग जोधपुर संभाग के अतिरिक्त निदेशक चन्दन सिंह चौहान ने बताया कि जोधपुर तथा पाली सम्भाग के राज्यकर्मी विभागीय योजनाओं से सम्बन्धित अपनी शिकायतों एवं परिवेदनाओं के निस्तारण के लिये इस जनसुनवाई में उपस्थित हो सकेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor