Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:03 am

Thursday, July 9, 2026, 6:03 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

आदित्येश्वर महादेव मंदिर में मनाया सावन महोत्सव

पंकज जांगिड़. जोधपुर

श्रावण मास के उपलक्ष्य में खारड़ा-रणधीर रोड, आदित्य द्वारिकाधीश कॉलोनी स्थित आदित्येश्वर महादेव मंदिर में यूपीएल परिवार की ओर से शुक्रवार को सावन महोत्सव का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम संयोजक योगिता शर्मा व यूपीएल परिवार के पृथ्वीराज सिंह चौहान ने बताया कि महोत्सव के दौरान गायिका मंजू डागा एंड पार्टी द्वारा सावन से ओतप्रोत भक्ति गीतों की संगीतमय व मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिन पर लेहरियां पौशाक में सजी-धजी महिलाएं झूमती हुई रिमझिम बारिश के बीच सावन की मस्ती में सराबोर नजर आई। इस अवसर पर मंदिर में आकर्षक फूलमण्डली व विशेष सजावट के साथ शिव परिवार सहित देव प्रतिमाओं का मनोरम श्रृंगार किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor