Explore

Search

Wednesday, January 22, 2025, 10:50 pm

Wednesday, January 22, 2025, 10:50 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

संजीदा खानम वर्ल्ड टैलेंट इंटरनेशनल अवार्ड के लिए प्रांतीय ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

Share This Post

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. लुंबिनी (नेपाल)

नेपाल की संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित किए जाने वाले बहु प्रतीक्षित सम्मान समारोह विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह के लिए संजीदा खानम शाहीन को राजस्थान राज्य से प्रांतीय ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है।

जोधपुर सिटी की रहने वाली संजीदा खानम शाहीन वरिष्ठ साहित्यकार होने के साथ ही एक चर्चित तथा लोकप्रिय कवयित्री भी हैं। इन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। 100 से अधिक पुस्तकें साझा संकलन में लिख चुकी संजीदा खानम शाहीन की सैकड़ों रचनाएं देश विदेश की विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित होने के साथ ही देश विदेश से 151 राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर पर अधिक प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं। संजीदा खानम शाहीन को वर्ष 2025 में आयोजित किए जाने वाले विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में लेखन तथा साहित्य सृजन के क्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान के लिए विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2025 से सम्मानित किया जाएगा।

शाहीन की पुस्तक निबंध संग्रह भारत पाक संबंधों पर लोकप्रिय रही। गज़ल संग्रह बहते बहते दरिया बोला बहुत ही सुंदर अदभुत पुस्तक है। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु कहते हैं – ” संस्था देश विदेश की महान प्रतिभाओं की एक विशिष्ट मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा का सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित करती आई है। कोई भी इस आयोजन में आवेदन कर सकता है जिसने समाज की भलाई के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। ” संस्था विभिन्न ऑनलाइन कार्यक्रम भी करती आई है अब तक संस्था द्वारा कविता तथा कथा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है। विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन नेपाल की प्रसिद्ध पवित्र बुद्ध भूमि लुंबिनी प्रान्त के नेपालगंज शहर में करने की योजना की गई है। समारोह में सम्मान समारोह के साथ ही पुस्तक विमोचन, गोष्ठी तथा काव्य सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।

Rising Bhaskar
Author: Rising Bhaskar


Share This Post

Leave a Comment