Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:37 am

Sunday, August 23, 2026, 6:37 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गोगाजी महाराज और नागेश्वर महादेव धाम में हरिकीर्तन और फागोत्सव में बरसा उल्लास

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

महाशिवरात्रि के पावन पर्व और फाल्गुन मास के अवसर पर सूरसागर, गांव गेंवा कनावतों का बास स्थित श्री गोगाजी महाराज व श्री नागेश्वर महादेव धाम में धाम की गादीपति साध्वी सीमा किशोरी के सान्निध्य में हरिकीर्तन व फागोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मंदिर आकर्षक फूलमंडली, विशेष रोशनी तथा नागेश्वर महादेव परिवार, गोगाजी महाराज व राधाकृष्ण की प्रतिमाओं के मनोरम श्रृंगार से जगमगा उठा। इस दौरान गायिका मंजू डागा एंड पार्टी सहित साध्वी सीमा किशोरी महाराज, मेहमान कलाकार हीरादास वैष्णव, मंजू प्रजापति व प्रियंका ने भगवान का यशोगान किया और श्याम भक्ति से ओत-प्रोत होरियों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिन पर उपस्थित भक्तजन झूमते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor