Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 6:19 am

Tuesday, August 25, 2026, 6:19 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पूजा अग्रवाल की एक कविता

उनसे हुई मुलाकात…

कल का हसीं वाक़ि’आत
अच्छा लगा
उनसे हुई मुलाकात,
अच्छा लगा

एक तरफ वो थे, एक तरफ हम
आँखों- आँखों में हुए सवालात,
अच्छा लगा

उनकी एक मुस्कुराहट ने,
जख्म भुला दिए सारे
मिल गई हो जैसे कायनात
अच्छा लगा

ख्वाबों में ही करते थे बातें
आज आमने-सामने हुई बात,
अच्छा लगा

सोए यूं तो हमें, गुजरा एक जमाना
जागे आज सारी रात
अच्छा लगा। 

पूजा अग्रवाल ( जोधपुर )

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor