Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:07 am

Thursday, July 9, 2026, 5:07 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

2025 में पांच-छह माह में ही राइजिंग भास्कर ने 55 से अधिक एनजीओ और समाज को दिशा देने वाले लोगों को मंच दिया…2026 में हमारा संकल्प जारी रहेगा, प्रस्तुत है- रिकॉल

जिन्होंने समाज में शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा और मानव सेवा को नव आयाम दिया और सेवा की मिसाल पेश की। वहां तक पहुंचा राइजिंग भास्कर…यह संभव हो पाया राइजिंग भास्कर के संरक्षक शहर के प्रतिष्ठित बिजनेसमैन और वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश जी राठी के प्रयासों से…राइजिंग भास्कर उनके प्रति आभार व्यक्त करता है, जिनकी सोच मानवता से प्रेरित है और वे समाज के लिए कुछ करने की पवित्र भावना रखते हैं। 

दिलीप कुमार पुरोहित. राखी पुरोहित. जोधपुर

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम हमेशा नया करने का प्रयास करता है। राइजिंग भास्कर के संरक्षक शहर के प्रतिष्ठित बिजनेसमैन और वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश जी राठी ने कॉल लिया था कि हम रोज एनजीओ के अच्छे कार्यों को समाज के सामने लाएंगे ताकि अन्य लोग भी प्रेरित हों। एक उद्देश्य यह भी था कि एनजीओ की मदद को भामाशाह आगे आएं। 2025 में हमने जुलाई माह में यह बीड़ा उठाया था और पिछले पांच माह में हमने 55 से अधिक एनजीओ को कवर किया। साथ ही समाज के ऐसे कर्णधार जिन्होंने अपनी शख्सिसत से समाज को बहुत कुछ दिया, हमने प्रयास किया कि उनकी गरिमा के अनुरूप उन्हें भी मंच दें। हम इसमें कितने सफल हुए यह पाठकों पर ही छोड़ रहे हैं। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि हमारा यह सफर जारी रहेगा और राइजिंग भास्कर श्री सुरेश राठी जी का आभारी हैं जिनके प्रयासों से यह संभव हो पाया।

2025 की वो कहानियां : जिनके पृष्ठों पर अंकित है- सेवा-त्याग-समर्पण की स्याही

2025 में राइजिंग भास्कर द्वारा प्रकाशित कहानियों के पृष्ठों पर सेवा-त्याग-समर्पण की स्याही अंकित हैं। यहां वे कहानियां प्रस्तत की जा रही है। आप इन कहानियों पर एंटर मारकर अपनी पसंद की स्टोरी रीड कर सकेंगे।

सेवाभावी बाली सिंह से बातचीत : पुण्यार्थम्… हर माह 3 लाख से 75 संस्कार केंद्र और 1.26 लाख से 18 स्कूल हो रहे संचालित, कच्ची बस्तियों के बच्चों का इंजीनियरिंग-आईटीआई में चयन

कचरे से सोना बनाने वाला शख्स: केवलचंद कोठारी की सोच से बदल रही है समाज सेवा की परिभाषा

अरुण ऋषि स्वर्गीय से राइजिंग भास्कर का विशेष इंटरव्यू : बिना दवा, बिना डॉक्टर – स्वस्थ जीवन का स्वर्गीय विज्ञान

सेवा, समर्पण और सशक्तिकरण की प्रतीक: जोधपुर की निरूपा पटवा और उनका ‘जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज

अस्पताल अन्नपूर्णा…घर जैसा खाना, साफ-सफाई में अव्वल, एक रसोई, कई कहानियां

साहस की मिसाल तमन्ना भाटी : समाज को रोशनी दिखाती एक लौ: ‘हमारा साहस ट्रस्ट’ का प्रेरणादायक सफर

मिलिए श्वेता देवड़ा से… “जुस्तजू सक्षमता की: एक मां, एक मिशन और हजारों उम्मीदें”

देवेंद्र सोमानी का स्व. रेखा सोमानी के नाम पत्र…स्मृतियों में जी रहा हूं क्योंकि जिम्मेदारियां हैं और अब तुम्हारे ख्वाब भी पूरे करने हैं…

धुन की धनी अनुराधा अडवानी : खिली धूप के साये, जब ओझल होने लगे, अपने भी किनारा करने लगे हैं, तब स्वागत करता है- अनुबंध

आशीष वडेरा का जज्बा… “थैलेसीमिया को हराने की जिद: जोधपुर थैलेसीमिया वॉरियर्स बना बच्चों की जिंदगी का संरक्षक”

आंखों में पानी हो…कोई महादानी हो…तभी होती है आंखें दान…ट्रेन के सफर से शुरू हुई एक कहानी, कैसे? जानिए राजेंद्र जैन से राइजिंग भास्कर का विशेष इंटरव्यू

सांसों का क्या भरोसा रुक जाए चलते-चलते…वक्त पर सीपीआर मिले तो जी जाए हंसते-हंसते : प्रो. राजेंद्र तातेड़

नेत्रहीन विकास संस्थान : आंखों में सपनों के समंदर तो सुना है…पर ये वो बच्चे हैं जिनके पास सपनों के समंदर तो है पर आंखें नहीं…दिव्यांग बच्चों के जज्बे का लाइव कवरेज केवल राइजिंग भास्कर में

रक्त की हर बूंद पीड़ित मानवता के आए काम, यही आचार्य महाश्रमण का पैगाम : कैलाश जैन

गुरु गोविंद कला की कहानी : गुरु भी वहीं, गोविंद भी वही…संगीत, चित्रकला, मूर्तिकला, साहित्य, गीत लेखन, कार्टूनिस्ट सहित कई क्षेत्रों में पूनम का चांद बन छाए रहे जोधपुर के आकाश पर

संदीपनी महाराज के साथ कुल पल : “जहां हर सांस में गीता, हर स्पंदन में गाय – यही है जोधपुर की वह दिव्य गोशाला जहां मिलती है मोक्ष की अनुभूति”

वेदों की ऋचाएं…ये सिर्फ़ शब्द नहीं, बल्कि हमारी पूरी सभ्यता की धड़कन है…120 विद्यार्थियों की सांस-सांस में हम रोज इसे सुनते हैं : कृष्ण कुमार त्रिवेदी

दिव्यांगता कमजोरी नहीं, यह असीम क्षमता है… ये बच्चे हमें जीवन जीने का असली अर्थ सिखा देते हैं — संघर्ष, धैर्य और मुस्कान के साथ : तरुण प्रजापति

सड़कों पर नहीं शरीर में बहे खून : करण सिंह राठौड़

आज की कहानी :…”क्योंकि मुस्कुराने की वजह है” : लेखक रामा किशन भूतड़ा, प्रजेंट बाय- बीवीपी नंदनवन चैरिटेबल ट्रस्ट

पतासलू की विजय — तिरंगे का गौरव : 14 हजार फीट की ऊंचाई, 8 दिव्यांग बच्चे और अक्षय गौड़ का नेतृत्व…यात्रा अभी जारी है…

पिस्तौल और बम इंकलाब नहीं लाते…इंकलाब की तलवार विचारों की सान पर तेज होती है, यही चीज थी, जिसे हम प्रकट करना चाहते हैं : नरेंद्रसिंह

हर वक्त मिलेगा रक्त…ये रमेश छाजेड़ की गारंटी है; एक हादसे ने लिख दी सेवा के अनूठे मिशन की कहानी

मातेश्वरी आर्य…जरूरतमंद-पीड़ित लोगों को मिला मां के रूप में ईश्वर का अहसास, नाम-पद-यश की कामना के बगैर जिन्होंने सेवा को धर्म माना

बौद्धिक दिव्यांग बेटे के इलाज पर 17 लाख खर्च किए पर बचा नहीं पाए…बस, ऐसे बच्चों की परवरिश को मनोहरलाल ने जीवन का लक्ष्य बना लिया

“ठाठ से तपस्या तक : अनीता मेहता की अद्भुत जीवन गाथा”…समाजसेवा, शिक्षा और संस्कार का दीपक जला फैलाया उजास

रन फॉर वन : 1 रुपए में पढ़ाकर भानुप्रिया भट्‌ट ने 11 साल में बना दिए कई डॉक्टर, सीए, इंजीनियर, टीचर्स और पुलिसकर्मी

उत्थान…समाज के वंचित, कमजोर और जरूरतमंद के विकास में बढ़ते कदम, एक साल में सेवा के छुए कई मुकाम

मीडिया को हथियार बनाकर मानवाधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं डॉ. किशन गोयल, समाज के शोषित, पीड़ित और जरूरतमंद की बने आवाज

गज शुश्रुषा ट्रस्ट : सैकड़ों परिवारों को नशा छुड़ा बच्चों को शिक्षा से जोड़ा, घायल पशु-पक्षियों की सेवा की मिसाल बना, पर्यावरण को भी सहेजा

दिव्यांग हुकमाराम को किराए पर कमरा नहीं मिला, श्मशान में रह शिक्षा पूरी की…उनका सत्य प्रेम करुणा सेवा संस्थान आज समाज को रोशन कर रहा

मंजू गहलोत : सेवा की उड़ान, उदास चेहरों की मुस्कान…अपने आप में एक संस्थान

वो पशु-पक्षी जिनके जीवन में विधाता ने अंधेरा लिखा…वे समाज की अंधेरगर्दी और असंवेदनशीलता के हो रहे शिकार, जानिए डॉ. रतना का क्या है : ऑपरेशन ब्लैकआउट

आशा की किरण…नवज्योति मनोविकास केंद्र 36 सालों से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की जिंदगी में शिक्षा-रोजगार की ज्योत जला रहा : सीपी संचेती

संस्कृति की जड़ों को पोषित करने का अनुष्ठान… ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ पुष्कर न्यास : वैदिक शिक्षा का पुनर्जागरण केंद्र

उम्मीद की एक किरण है- हेल्पिंग पीपल ट्रस्ट : राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पोहानी बोलीं- धन ही नहीं समय दान करके भी खुशियां बांटी जा सकती हैं

“दिव्यांग समर्थ है, व्यर्थ नहीं” – प्रो. मीना बरड़िया का संकल्प, बदल रही हैं समाज की सोच

पत्नी पूजा बोहरा ने हौसला बढ़ाया तो प्रमेंद्र बोहरा ने संकल्प लिया…स्वर्गाश्रम में फांवड़ा-झाड़ू चलाया, सोशल मीडिया पर ग्रुप बना राशि जुटाई, आज श्मशान स्वर्ग से कम नहीं नजर आता

स्व. भोमराज गोलिया ने शुरू की थी मानवता की रसोई…उनके पुत्र ओपेक गोलिया आज भी रोज शाम को करवाते हैं जरूरतमंदों को ससम्मान सात्विक भोजन

करुणा इंटरनेशनल : सेवा, संस्कार और मानवीय मूल्यों की सुदृढ़ पहचान, राष्ट्रहित में बढ़ते कदम

सेवा, संस्कार और समर्पण ही भारत विकास परिषद की पहचान है : अर्चना बिड़ला

सक्षम का प्रयास हर आंख में हो उजास…2019 में कुंभ प्रयागराज, 2021 में हरिद्वार, 2025 में महाकुंभ प्रयागराज और रामदेवरा मेले में नेत्र महाकुंभ से चक्षु चेतना का अनुष्ठान

”भारत विकास की चुनौतियों” के बीच ”जल प्रबंधन” और ”काले धन” पर सीए अनिल के. जैन के क्रांतिकारी सुझाव

माया केयर फाउंडेशन का मूलमंत्र बुजुर्ग-दिव्यांगजन अपने को अकेला ना समझें… परिवार के बाद सबसे अच्छा साथ; भारत के 72 शहरों, ब्रिटेन के 4 और काठमांडू में भी सक्रिय

सुचेता कृपलानी शिक्षा संस्थान : जहां दिव्यांगों को मिली जीने की राह…कोई डॉक्टर बन कर रहे सेवा, किसी ने खेलों में रचा इतिहास

“स्प्रेड स्माइल” —वंचित वर्ग के बच्चों और महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान लाने में जुटी एक संस्था

“हर बेटी में मैं अपनी बेटियों को देखता हूं” — भीमराज सैन की अनोखी मुहिम ने बदली हज़ारों ज़िंदगियां

वात्सल्य धारा चैरिटेबल ट्रस्ट और कैलाश की करुणा — राजू व्यास अपनी पेंशन और चंद्रा हर्ष व्यास अपने वेतन से करते हैं मानव सेवा

मातृश्री शरणम् संस्थान के संयोजक योगाचार्य दिलीप टाक की मान्यता — जब मनुष्य प्रकृति से जुड़ता है, तभी जीवन में सच्ची शांति और स्वास्थ्य लाभ संभव है

ज्ञान, कौशल और गरिमा का मंच…केयरगिवर्स आशा सोसाइटी; डॉ. अरविंद माथुर बोले- परिजन व पेशेवर के लिए अब बुजुर्गों, दिव्यांगों-बीमारों की देखभाल और भी आसान

हिंदू धर्म प्रचार-प्रसार फाउंडेशन की पहल— “सड़क से संस्कार तक : निर्धन श्रमिकों के बच्चों के जीवन में शिक्षा की नई रोशनी”

गरीब और जरूरतमंद लोगों की आंखों में नेत्र ज्योति लौटा रहा महावीर इंटरनेशनल ब्लू सिटी, अध्यक्ष सुधा गर्ग से बातचीत

नशामुक्ति एवं पुनर्वास में लगा एक शख्स…गुरुकृपा नशामुक्ति सेवा संस्था के संचालक गिरधारी सिंह से बातचीत

गीता परिचय अभियान…जीवन में ज्ञान, शांति और सकारात्मक बदलाव की पहल, भारत समन्वय धाम के बाद अब श्री अग्रसेन संस्थान प्रथम पुलिया में होगा कोर्स शुरू

50 साल का डॉक्टरी अनुभव रखने वाले डॉ. अरुण आचार्य बोले- दवाइयों के दुष्परिणाम : मौत-जीवन भर विकलांगता का दंश भी झेल सकते हैं, प्रकृति को मित्र बनाएं, प्राकृतिक उपचार लें

कंधे-कूल्हे में फ्रैक्चर, कंप्लीट रेस्ट पर…फिर भी नैचुरोपैथी और किचन थैरेपी के किंग डॉ. मदन मोदी मरीज देख रहे, प्रबल विश्वास- वे खड़े होंगे और अपने सपनों का सेंटर बनाएंगे जहां हर रोगों का उपचार होगा

वात्सल्यपुरम बाल आश्रम : वात्सल्य की छाया में पल रहे सपने…जिन बच्चों के सिर पर माता-पिता का साया नहीं उन्हें आवास-शिक्षा के साथ मिला उज्ज्वल भविष्य का विश्वास

भारत सेवा संस्थान और भारत सेवा फाउंडेशन का शिक्षा केंद्र देश का आदर्श मॉडल, 15 साल में आईएएस, आरएएस, आरजेएस सहित 309 स्टूडेंट्स सरकारी सेवाओं में हुए चयनित

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor